फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam Amar Ujala: वीर सपूतों के बलिदान को सलाम, वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

Wed, 10 Aug 2022 01:33 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

समारोह का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका पूनम शर्मा ने किया। उनकी ओर से समारोह में हर वीरांगना के सम्मान से पहले सुनाई गई शौर्य गाथा ने दिल में शहीदों और उनकी वीरांगनाओं के प्रति सम्मान को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान की गाथा सुनकर सभी की आंखें नम हो गई। देश के इन वीरों की वीर नारियों का अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सम्मान किया गया। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित हुए सम्मान समारोह में 13 वीरांगनाओं और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में अपने सुहाग और बेटे का बलिदान देने वाली माताओं के सम्मान और वीर सपूतों के बलिदान की कहानी सुन सभी की आंखें नम हो गई।

विज्ञापन


सम्मान समारोह में वीरांगनाओं का एनसीसी कैडेंट्स, एनडीआरएफ जवानों और आम लोगों ने खड़े होकर और तालियां बजाकर सम्मान किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा, एडीएम सिटी विपिन कुमार और विशिष्ट अतिथि वीर चक्र सम्मानित कर्नल (रिटायर्ड) तेजेंद्र पाल त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में वीरांगनाओं के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन शामिल हुए।

एनसीसी कैडेट्स व एनडीआरएफ जवानों ने दिया सम्मान
वीरांगना सम्मान कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूल-कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स के साथ एनडीआरएफ के जवानों ने वीरांगनाओं के अपने अंदाज में सम्मानित किया। कार्यक्रम में आठवीं बटालियन एनडीआरएफ के जवानों केसाथ एमएमएच डिग्री कॉलेज, वीएमएलजी डिग्री कॉलेज, इंग्राहम अंग्रेजी मीडियम स्कूल, एसडी इंटर कॉलेज, सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, डीपीएसजी मेरठ रोड और सरस्वती विद्या मंदिर के कैडेट्स ने तालियां बजाकर वीरांगनाओं का अभिवादन किया।
विज्ञापन


समारोह में इन वीरांगनाओं का हुआ सम्मान
वीरांगना सम्मान समारोह में अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा की मां सुशीला शर्मा, शहीद नायक मोहन सिंह बिष्ट की पत्नी विमला देवी, वायु सेना के शहीद सार्जेंट भीम सिंह दुहुन की पत्नी नीलम, सेना में हवलदार आनंद कुमार की पत्नी रजनी चौधरी, सूबेदार राजपाल सिंह की पत्नी सरोज देवी व पुत्र अरुण चौधरी, शहीद हवलदार मगन सिंह की पत्नी इख्तियारी देवी, शहीद ग्रेनेडियर राजीव शिशोदिया की पत्नी मधुबाला, शहीद यशपाल नरवत की पत्नी बबीता, शहीद असिस्टेंट लांस दफादार अर्जुल सिंह की पत्नी सुमनलता, शहीद सिपाही बनारसी दास की पत्नी ब्रह्मवती, शहीद नायक रत्न सिंह की पत्नी लीलावती व पुत्र संजय कुमार, शहीद लांस नायक ओमप्रकाश सिंह की पत्नी राजकुमारी, शहीद हवलदार मलखान सिंह के पुत्र और एनडीआरएस के सेकेंड इन कमांड शहीद नित्यानंद गुप्ता की पत्नी माधुरी गुप्ता को प्रतीक चिह्न, उपहार और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

माताओं का सम्मान देगा प्रेरणा
देश और शहर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित करने का प्रयास सराहनीय है। यह कार्यक्रम युवाओं को वीर सपूतों की शहादत को याद दिलाएगा। - विपिन कुमार, एडीएम सिटी

देश के लिए जान कुर्बान करने वालों को रखें याद
सरहदों की रक्षा और अन्य साहसी कार्य करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वालों को याद रखना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से शहीदों और सेना के प्रति सम्मान की भावना जागृत होगी। माताओं को सम्मानित करना गर्व का पल है। - डॉ. दीक्षा शर्मा, एसपी क्राइम

वीरांगना सम्मान कार्यक्रम ने दिया संदेश
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की वीरांगनाओं को सम्मानित करने का कार्य सम्मान के योग्य है। 20 वर्षों में पहली बार किसी ने इस दिशा में सोचकर उस पर अमल किया है। यह कार्यक्रम समाज में संदेश देने के साथ प्रेरणा का काम करेगा। - कर्नल (रिटायर्ड) तेजेंद्र पाल त्यागी, वीर चक्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें