फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: महागुनपुरम में दूषित पेयजल के मामले में आयोग ने तलब की रिपोर्ट, बीमार हो चुके हैं बच्चे और बुजुर्ग

Sat, 06 Aug 2022 12:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट विष्णु कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में जनहित याचिका दायर की थी। इस मामले में आयोग ने तीन अगस्त 2022 को आदेश जारी कर कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट आठ सप्ताह में तलब की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महागुनपुरम सोसायटी में पिछले साल 20 मार्च 2021 को दूषित पानी पीने से 150 से अधिक बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट आठ सप्ताह में तलब की है।

विज्ञापन


पानी के टैंक में छिपकली और प्लास्टिक को ढेर मिला था। बीमार लोगों को हास्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में पानी के सैंपल फेल पाए गए थे। मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट विष्णु कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में जनहित याचिका दायर की थी।

आयोग ने आठ अप्रैल 21 को जिलाधिकारी गाजियाबाद को आठ सप्ताह में समुचित कार्यवाही से मानवाधिकार कार्यकर्ता को अवगत कराने का आदेश दिया था। लेकिन जिलाधिकारी की तरफ से कोई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें