ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से सामान्य हो चुका है। सितंबर महीने से गाजियाबाद से चलने और गाजियाबाद से पास होने वाली 14 ट्रेनें दोबारा शुरू हो रही हैं। इन सभी ट्रेनों का संचालन कोरोना काल में बंद हो गया था। अब नए नंबर से इन्हें फिर से संचालित किया जा रहा है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सभी ट्रेन अब एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी।
एक सितंबर से चलने वाली ट्रेन
- नई दिल्ली- गाजियाबाद स्पेशल- 04951
- नई दिल्ली- अलीगढ़ स्पेशल- 04908
- दिल्ली जंक्शन-दनकौर स्पेशल- 04932
- दनकौर-शकूर बस्ती स्पेशल- 04907
- दनकौर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल- 04933
- दिल्ली जंक्शन.खुर्जा स्पेशल- 04928
- खुर्जा- गाजियाबाद स्पेशल- 04935
- दिल्ली जंक्शन- गाजियाबाद स्पेशल- 04942
- गाजियाबाद- दिल्ली जंक्शन स्पेशल- 04957
- पानीपत- गाजियाबाद स्पेशल- 04586
दो और तीन सितंबर से इनका होगा संचालन
- अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन स्पेशल- 04931
- दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद स्पेशल- 04940