फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधेश्वरनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह से शुरू हो जाएगा जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधेश्वरनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह से शुरू हो जाएगा जलाभिषेक
विज्ञापन

गाजियाबाद। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि के दिन लाखों की संख्या में कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक की तैयारियां मंदिर में शुरू हो गई हैं। 25 को सावन का दूसरा सोमवार पडे़गा और मंगलवार को मंदिर में हाजरी का जल चढ़ेगा। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विदेशी फूलों से विशेष शृंगार किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के लिए वालंटियर्स और पीएसी के जवान सहित सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहेंगे।
महंत नारायण गिरि ने बताया कि कांवड़ मेला 26 और 27 जुलाई को रहेगा। 26 जुलाई को हाजरी और त्रयोदशी का जल चढ़ेगा और उसी दिन रात से चतुर्दशी का जल चढ़ना शुरू हो जाएगा। 26 जुलाई की रात 9:15 से चतुर्दशी का जल चढे़गा। मंदिर के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि 27 जुलाई बुधवार को शिवरात्रि का जल चढ़ेगा। 27 जुलाई को भी पूरे दिन चतुर्दशी का जल चढ़ेगा। 26 जुलाई को ही भगवान दूधेश्वर की आठ प्रहर की विशेष पूजा भी आरंभ होगी।
विज्ञापन

सजने लगा मंदिर, लग गई बैरिकेडिंग
मंदिर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जस्सीपुरा मोड़ से बैरिकेडिंग हो गई है और मंदिर में भी सजावट का काम शुरू हो गया है। 400 से अधिक स्वयंसेवक कांवड़ मेले के दौरान मंदिर परिसर में सारी व्यवस्था संभालेंगे। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के वालंटियर्स भी मंदिर में तैनात रहेंगे। पीएसी भी तैनात हो जाएगी। मंदिर परिसर में 16 सीसीटीवी भी लगे हुए हैं जिससे लगातार निगरानी हो रही है। मंदिर में पीएसी के जवान, महिला पुलिस और सिविल डिफेंस सहित स्वयंसेवक और पुलिस सादे वेश में होंगे। मंदिर में गंगा जल की व्यवस्था की गई है और कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शंभू दयाल इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में की गई है। वहां मोबाइल शौचालय और चिकित्सा व्यवस्था भी रहेगी।
दूल्हे के रुप में सजेंगे भगवान शिव
शृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल जी ने बताया कि शिवरात्रि के दिन भगवान का विशेष शृंगार किया जाएगा और 108 व्यंजन का प्रसाद भोग लगाया जाएगा। इन दिनों में भगवान दूधेश्वर का विभिन्न रूपों में आरती से पूर्व भव्य शृंगार व 156 व्यंजनों से भोग लगाया जाएगा।
शिवरात्रि को भगवान का विशेष श्रृंगार होगा। भगवान दूधेश्वर भक्तों को दूल्हे के रूप में दर्शन देंगे।
- हाजरी और त्रयोदशी का जल 26 जुलाई से सुबह 6.30 बजे से, शाम 9:15 से चतुर्दशी का जल
- चतुदर्शी का जल 27 की रात 10.30 से 22 जुलाई की शाम तक
आज से गोशाला फाटक मार्ग पर नहीं चलेगा यातायात
कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग होने लगी है। इसके अलावा मंदिर में पंडाल भी बन गए हैं। 25 जुलाई से मंदिर में सुरक्षा के लिए पीएसी के जवान भी तैनात हो जाएंगे। इनके साथ महिला पुलिस भी तैनात होगी। भक्तों की संख्या को देखते हुए गौशाला अंडरपास 25 जुलाई को दिन से या भक्तों की भीड़ को देखते हुए देर रात से बंद करेंगे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल का मुख्य गेट होगा बंद
सोमवार से महिला अस्पताल का मुख्य गेट बंद हो जाएगा। एमएमजी अस्पताल परिसर में स्थित पिछला गेट खोला जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी के और ओपीडी के सभी मरीजों को एमएमजी से ही प्रवेश करना होगा। अस्पताल का मुख्य गेट दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ से है जो बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें