छात्रों के लिए शुरू की निशुल्क हेल्पलाइन
गाजियाबाद। जेईई, दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी कई प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम आने हैं। परिणाम के बाद या प्रतीक्षा में होने वाले मानसिक तनाव के बारे में परामर्श के लिए संवेदना सोसायटी फॉर मेंटल हेल्थ गाजियाबाद द्वारा निशुल्क हेल्पलाइन शुरू की है। किसी भी तरह का मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्र या उनके परिजन अपनी मनोस्थिति के बारे में निशुल्क परामर्श कर सकते हैं। वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. संजीव त्यागी ने बताया कि 22 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उनके मोबाइल नंबर 8800736300 के अलावा मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल से 8920306420 नंबर पर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।