फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ से होकर मेरठ और हरिद्वार जाने लगी बसें, किराया बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ से होकर मेरठ और हरिद्वार जाने लगी बसें, किराया बढ़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की वजह से अब रोडवेज की बसों के लिए नया रूट निर्धारित कर दिया गया है। अब गाजियाबाद से मेरठ, बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली बसें हापुड़ होकर जाने लगी हैं। इसकी वजह से रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ गया है। अब कांवड़ यात्रा पूरी होने तक इन रूटों पर यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान बसों के लिए नए रूट का निर्धारण रोडवेज के अधिकारियों ने कई दिन पहले मंथन शुरू कर दिया था। सोमवार सुबह से इसे लागू कर दिया गया है। रोडवेज के रीजनल मैनेजर एके सिंह ने बताया कि गाजियाबाद से मेरठ जाने वाली बसें अब हापुड़ होकर जाने लगी हैं। मेरठ जाने के लिए 76 रुपये की बजाय अब 89 रुपये किराया देना होगा। गाजियाबाद से वाया हापुड़ हरिद्वार जाने के लिए अब 302 रुपये किराया देना पड़ेगा। कौशांबी से मेरठ के सोहराब गेट डिपो तक जाने के लिए 116 रुपये, कौशांबी से बिजनौर जाने के लिए 213 रुपये और कौशांबी से हरिद्वार जाने के लिए 333 रुपये का टिकट लेना होगा। रीजनल मैनेजर ने बताया कि अब 26 जुलाई तक मेरठ, बिजनौर, हरिद्वार जाने वाली बसें हापुड़ रूट से ही जाएंगी। 27 जुलाई को सामान्य रूट पर आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें