फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार भिड़ने पर भाजपा नेता पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार भिड़ने पर भाजपा नेता पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मसूरी। भाजपा नेता के ऊपर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सदरपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अनुराग कौशिक ने बताया कि वह सुबह करीब सवा दस बजे बहन और पत्नी को बीएड की परीक्षा दिलाने हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे थे। जब वह इंद्रगढ़ी के पास पहुंचे थे तभी आगे चल रही एक कार अचानक से रुक गई। जिसमें उनकी गाड़ी ब्रेक मारने के बाद भी टकरा गई। आगे चल रही कार से उतर कर एक युवक ने उनपर पिस्टल तान दी है और गाली देने लगा। लोगों के पहुंचने पर वह मौके से निकल गया। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कौशिक ने बताया कि आरोपी की फोन करवाकर समझौते का दबाव बना रहा है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें