फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी हत्या कराना चाहता है प्रशासन : यति नरसिंहानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी हत्या कराना चाहता है प्रशासन : यति नरसिंहानंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने पुलिस-प्रशासन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन पुराने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेरी हत्या कराना चाहते हैं। साथ ही शनिवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं।
विज्ञापन

महंत नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक प्रभाव में है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बाहर का है और काफी पुराना है, उस पर अब मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बयान पर अगर दंगा भड़कना होता तो अब तक भड़क चुका होता। गांधीजी के बारे में सच बोलने पर अगर जेल भेजा जा रहा है तो मुझे न तो जेल जाने से डर है न ही गर्दन कटवाने से। मैं अंतिम सांस तक धर्म के लिए लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें