फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बाग में करंट लगने से युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आम के बाग में करंट लगने से युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। शाहजहांपुर गांव में शनिवार शाम आम के बाग में करंट लगने से अनुज (19) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाग में तारबंदी करके उसमें करंट छोड़ रखा है, जिससे युवक की मौत हुई है। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। विद्यापुर गांव निवासी अलवेल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनुज मजदूरी करता था। शनिवार शाम दो युवक अनुज को अपने साथ मजदूरी कराने के लिए शाहजहांपुर गांव में आम के बाग में ले गये थे। रात में अनुज घर नहीं लौटा तो रविवार सुबह परिजन बाग में पहुंचे। बाग में अनुज अचेत पड़ा था, किसी तरह खेत से निकालकर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह अनुज की मौत पर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें