चार महीने के बाद तीन कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद। चार महीने के बाद तीन कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक मरीज नोएडा के निजी अस्पताल, एक चंद्र लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती है, जबकि एक मरीज एलएनजेपी दिल्ली से डिस्चार्ज हो चुका है। 3923 लोगों की जांच में 24 घंटे में 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इलाज के बाद 14 लोगों को पोर्टल से डिस्चार्ज किया गया है। इस समय जिले में कोरोना के 109 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 106 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, वह पहले से अन्य बीमारियों की चपेट में आने पर पहले से ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएसओ ने बताया कि तीनों मरीजों में कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले एक मरीज को दिल्ली के एलएनजेपी में भर्ती था, अब संक्रमण मुक्त हो गया है। जल्द ही वह पोर्टल से डिस्चार्ज हो जाएगा।