24 घंटे में मिले कोरोना के 16 नए मरीज
गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार को 16 मरीजों में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं दूसरी ओर सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 87 पहुंच गई है। शुक्रवार को 0 से 12 वर्ष के बीच दो बच्चे, 13 वर्ष से 20 वर्ष तक के तीन, 21 से 40 वर्ष तक चार ,41 से 60 वर्ष तक चार और 60 वर्ष से अधिक वाले तीन लोग संक्रमित मिले।