फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जून को रेड और ब्लू लाइन पर 50 मिनट देर तक मिलेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ जून को रेड और ब्लू लाइन पर 50 मिनट देर तक मिलेगी मेट्रो
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को नौ जून बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे ज्यादा मेट्रो की सेवा मिलेगी। नौ को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट मुकाबला है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के लौटते समय ट्रांसपोर्ट संबंधी परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया है। गाजियाबाद में ब्लू और रेड लाइन मेट्रो पर 33 से 50 मिनट देरी तक मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में वैशाली से आखिरी मेट्रो रात 10:50 बजे रवाना होती है। नौ जून को मेट्रो 11:25 बजे यहां से चलेगी। रेड लाइन पर यात्रियों को रात 11 बजे आखिरी मेट्रो की सुविधा मिलती है, इसे एक दिन के लिए बढ़ाकर 11.50 मिनट किया गया है। डीएमआरसी ने रेड और ब्लू के अलावा अपनी सभी लाइनों पर सुविधा प्रदान की है। डीएमआरसी की पहल से क्रिकेट मैच देखने जाने वालों के साथ आम लोगों को राहत मिलेगी। डीएमआरसी कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत केलिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें