आठ छात्र समेत 33 मिले संक्रमित
गाजियाबाद। जिले में बुधवार को आठ छात्र समेत 33 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस समय जिले में 139 सक्रिय केस हो गए हैं। दूसरी ओर 22 छात्र समेत कुल 28 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जिन्हें पोर्टल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एक महीने में दूसरी बार सबसे ज्यादा 33 संक्रमित मिले हैं। इनमें एक दिल्ली के मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर भी शामिल हैं। संक्रमित मिले छात्रों में चार दिल्ली के अलग-अलग कॉलेज, नोएडा के दो स्कूल, मेरठ रोड स्थित एक स्कूल और शालीमार गार्डन स्थित स्कूल का छात्र है। अब तक 42 छात्र संक्रमित हो चुके हैं।