फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में आज डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में आज डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर से सभी केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। मतदान शाम चार बजे तक होगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था कराई गई। पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 798 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शुक्रवार को दोपहर कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस से पोलिंग पार्टियां मतपेटिका लेकर रिजर्व वाहनों से रवाना हुए। पार्टियों को लेकर जाने के लिए 14 मिनी बसें लगाई गईं। मतदान के बाद मतपेटिका लेकर वाहन मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। वोट बैलेट पेपर से होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 799 मतदाता थे। मुरादनगर नगर पालिका परिषद के सभासद राकेश गोयल की फरवरी में मृत्यु हो जाने के बाद अब मतदाताओं की संख्या 798 हो गई है। मतदान में विधायक, जिला पंचायत सदस्य, सांसद, नगर निगम के पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत के सभासद, बीडीसी हिस्सा लेंगे। मतगणना 12 अप्रैल से 16 तक मेरठ में होगी।
कहां पर कितने मतदाता व मतदेय स्थल
गाजियाबाद : 124 मतदाता - जिला पंचायत कार्यालय
लोनी : 162 - खंड विकास कार्यालय
मुरादनगर : 143 - खंड विकास कार्यालय
भोजपुर : 148 - खंड विकास कार्यालय
मोदीनगर : 28 - नगर पालिका परिषद
निवाड़ी : 11 - नगर पंचायत कार्यालय
पतला : 10 - नगर पंचायत कार्यालय
फरीदनगर : 12 - नगर पंचायत कार्यालय
रजापुर : 110 - खंड विकास कार्यालय
डासना : 16 - नगर पंचायत कार्यालय
खोड़ा : 34 - नगर पालिका परिषद कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें