लापरवाही पर गोविंदपुरम चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर
गाजियाबाद। कार्य में लापरवाही बरतने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कविनगर थाने की गोविंदपुरम चौकी प्रभारी अनिल कुमार को लाइनहाजिर किया है। एसएसपी के मुताबिक आमजन की शिकायतों पर समय से प्रभावी कार्यवाही न करने, चेन स्नेचिंग की घटना में एफआईआर दर्ज न करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ उक्त कार्रवाई की गई है। एसएसपी का कहना है कि जनसुनवाई में शिथिलता एवं कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो