फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाज खबरदार: गाजियाबाद में सोमवार से 45 CCTV कैमरों की जद में होगा एलिवेटेड रोड, पुलिस ने की ये तैयारी

Sat, 04 Mar 2023 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

साढ़े 10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड दो जोन और चार थाना क्षेत्र की सीमा में आती है। इस रोड पर बीच में कट नहीं होने के कारण पुलिस को भी गश्त करने में परेशानी हो रही थी। एक बार रोड पर चढ़ने के बाद यूपी गेट पर इसका निकास होता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार से गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा। स्टंटबाजी और वीडियो शूटिंग रोकने के लिए एलिवेटेड रोड पर 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल रूम में अभी कुछ काम शेष रह गया है जिस कारण शुरूआत होने में देरी हो रही है।

विज्ञापन

साढ़े 10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड दो जोन और चार थाना क्षेत्र की सीमा में आती है। इस रोड पर बीच में कट नहीं होने के कारण पुलिस को भी गश्त करने में परेशानी हो रही थी। एक बार रोड पर चढ़ने के बाद यूपी गेट पर इसका निकास होता है या बीच में निकास प्वाइंट हैं। इस कारण शार्ट वीडियो बनाने वाले इसका फायदा उठाकर नियमों का उल्लंघन कर जान को खतरे में डाल वीडियो बना रहे थे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने यहां कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम से निगरानी रखने का फैसला लिया। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर 45 कैमरे लगाए गए हैं। जल्द ही कंट्रोल रूम काम पूरा हो जाएगा। सोमवार से इसकी शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, पुलिस भी रहेगी तैनात
डीसीपी नगर ने बताया कि कंट्रोल रूम वसुंधरा चौकी या हिंडन पुल चौकी में बनाया जाएगा। जहां शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा एलिवेटेड रोड पर एंट्री व एक्जिट प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। कंट्रोल रूम से आने वाली सूचना पर तैनात पुलिसकर्मी हुड़दंग मचाने वालों को मौके पर दबोच सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें