कार से स्टंट में दूल्हे का भाई गिरफ्तार
गाजियाबाद/मसूरी। डासना में निवाड़ी से आई बरात में दूल्हे का भाई कार में तेज आवाज में गाने बजाकर अपने साथियों के साथ चला रहा है। उसने कार को डांसिंग कार बना दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर दूल्हे के भाई को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। निवाड़ी के सारा गांव के खालिद की रविवार को डासना में बारात आई थी। वीडियो में कई युवक थार कार के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं और तेज आवाज में गाना बज रहा है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में दूल्हे के भाई आबिद व उसके दो साथियों फजलगढ़ के मुजाहिद और परतापुर मेरठ के आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आबिद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।