फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुष्कर्म में सहयोगी महिला को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में सहयोगी महिला को भेजा जेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में एक साल पहले बच्ची से हुए सामूहिक दुष्कर्म में तीसरे आरोपी के दुष्कर्म करने के मामले में बच्ची ने अदालत में बयान दर्ज कराया। सामूहिक दुष्कर्म में सहयोगी महिला ने अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने महिला को जेल भेज दिया। आरोपी महिला मुकदमे के विचारण के शुरुआत से ही फरार थी। पॉक्सो कोर्ट ने महिला के खिलाफ कुर्की के आदेश कर दिया था।
विज्ञापन

अदालत में बयान दर्ज कराते हुए बच्ची ने बताया कि नरेंद्र के साथ महिला और किशोरी ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। दोनों ने बच्ची को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश हर्षवर्धन की अदालत में बयान के दौरान पीड़िता काफी डरी और सहमी थी। बयान में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाली उसकी नाबालिग दोस्त उसे पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर ले गई थी। जहां नरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 6 मार्च की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें