25 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर केस दर्ज
गाजियाबाद। कमिश्नरेट में यातायात व्यवस्था में सुधार करने और सड़क हादसों को रोकने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन चलाने वाले नाबालिगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार को 10 स्थानों पर चेकिंग कर 25 नाबालिग पकड़े जो यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन चलाते मिले। पुलिस ने इनके अभिभावक व वाहन स्वामियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कराया है। साथ ही जो बालिग बिना लाइसेंस के वाहन चलाते मिले 97 वाहनों चालकों के चालान किए गए है।
एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि नाबालिग के दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाने के कई हादसे पूर्व में हुए हैं। इन्हें रोकने के लिए एमवी एक्ट के तहत अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को हापुड़ चुंगी, लाल कुआं, मोहननगर, लोनी तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन, भारत पेट्रोल पंप इंदिरापुरम, राज चौपला मोदीनगर, टीला मोड, विजयनगर टी-प्वाइंट और मसूरी चौराहा पर चेकिंग की गई। अभी तक 47 अभिभावक व वाहन स्वामियों के खिलाफ 12 थानों में केस दर्ज करा दिया गया है। इनमें वाहन स्वामी व अभिभावक के खिलाफ 25 हजार का जुर्माना या तीन साल की सजा हो सकती है। साथ ही नाबालिग वाहन चालक के बालिग होने पर 25 साल के होने तक ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर रोक लग जाएगी।
यहां-यहां हुए केस दर्ज
कविनगर-8
नंदग्राम- 4
नगर कोतवाली- 6
विजयनगर- 4
साहिबाबाद- 7
टीला मोड़- 4
लोनी- 3
मधुबन बापूधाम- 2
मोदीनगर- 3
मसूरी- 1
इंदिरापुरम- 3
कौशांबी- 2