होटल संचालक को दबंगों ने पीटा
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर में तीन लोगों ने 54 वर्षीय एक होटल संचालक को रास्ते में रोकर पिटाई कर दी। आरोप है कि गाली-गलौज करने का विरोध करने पर तीनों ने पीटा। इससे उनके सिर में खून के धब्बे पड़ गए और माथे पर कई टांके आए हैं। आरोपी मामले में समझौता नहीं करने पर धमकी दे रहे हैं। गौरव पांडे का कहना है कि बहरामपुर के पास वह पांच साल से एक होटल चला रहे हैं। 15 जनवरी की रात उनके पिता माधेश्वर पांडे होटल बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही तीन युवक संदीप यादव, मुकुल और राम यादव ने उन्हें रोक लिया और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इससे उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई हैं जिनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में उन्होंने संदीप यादव, मुकुल और राम यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।