31 लाख हड़पने वाली मां-बेटी गिरफ्तार
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने वाली शातिर मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने कविनगर के सहकारीनगर निवासी अर्पित शर्मा से व्यापार करने के नाम पर 31 लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में लौटाने से इन्कार कर दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए शातिर पंजाब के कपूरथला के संतपुर निवासी मनरीत कौर और गुरमीत कौर हैं। ये मूलरूप से लुधियाना के जगरामा के हंसकला के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।