फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लिव इन में रहने से मना करने पर पिटाई कर मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिव इन में रहने से मना करने पर पिटाई कर मारने की धमकी दी
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार की रहने वाली एक महिला ने लिव इन में रहने से मना किया तो युवक उसकी पिटाई कर दी। साथ नहीं रहने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में महिला ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह इमरान नाम के युवक से करीब आठ साल पहले एक व्यापार में साझेदारी करने के दौरान संपर्क में आईं। तभी से वे दोनों साथ रहने लगे। उनका कहना है कि उनके चार बच्चे हैं। इमरान भी पहले से शादीशुदा है। इसी बीच उन्हें इमरान की हरकतों के बारे में पता चला कि वह उनके व अपनी पत्नी के अलावा अन्य महिलाओं से भी संबंध बना रहा है। ऐसे में उन्होंने उसके साथ रहने से मना कर दिया तो उसने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें