फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फार्म हाउस में हो रहा शादी समारोह, चोरों ने खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म हाउस में हो रही थी बेटी की शादी, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में एक फार्म हाउस में परिवार बेटी की शादी कर रहा था, उधर चोरों ने दुल्हन के घर का ताला तोड़कर आठ लाख के गहने ओर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। मामले में दुल्हन के पिता किशन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरबंस नगर निवासी कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर किशन लाल का कहना है कि आठ दिसंबर को उनकी बेटी भारती की शादी नंदग्राम में सौ फुटा रोड स्थित एक फार्म हाउस में हो रही थी। बेटी की ससुराल से मिले गहने उन्होंने घर पर अन्य गहनों के साथ अलमारी में रखवाए थे। देर रात उन्होंने बेटे और उसके दोस्त को घर भेजा। दोनों घर पहुंचे तो खटपट की आवाज आ रही थी और मकान पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। वह घर के अंदर गए तब तक चोर छत के रास्ते कूदकर भाग गए। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कैद हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें