फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुखार के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में बुखार से पीड़ित युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और थाने में अस्पताल संचालक के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

विजयनगर में संतोष मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले चंद्र सिंह सिसोदिया उर्फ सोनू ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी उपासना सिसोदिया उर्फ शिवानी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 18 नवंबर को बेटी को चक्कर आए थे और हल्का सा बुखार महसूस हुआ था। जिसके बाद वह बेटी को लेकर प्रताप विहार सेक्टर-12 में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से बेटी की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने 21 नवंबर को जबरन उसे डिस्चार्ज कर दिया। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत और बिगड़ गई अगले दिन बेटी को नंदग्राम स्थित मरियम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा। 25 नवंबर को चिकित्सकों ने वेंटिलेटर रखा और रविवार को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सकों ने अधिक खून चढ़ा दिया था जिससे हीमो ग्लोबिन बढ़ गया। परिजनों ने अस्पताल मालिक और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ विजयनगर थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें