फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चे को नशा कराकर बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को नशा कराकर बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में नाबालिग छात्र-छात्राओं को नशे की लत लगाकर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। तस्कर छात्र-छात्राओं को वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उन्हें घर से गहने और नकदी चोरी करके मंगवाता है। तस्कर ने एक साफ्टवेयर इंजीनियर के बेटे सिगरेट पिलाकर वीडियो बनाई और लाखों के गहने और नकदी हड़प लिए। मामले में छात्र के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

साफ्टवेयर इंजीनियर का कहना है कि उनका 14 साल बेटा दसवीं का छात्र है। सोसायटी का ही अमन लंबे समय से चरस और गांजा बेचता है। आरोप है कि वह सोसायटी में रहने वाले नाबालिग बच्चों को बहलाकर नशे की लत लगा रहा है। इसके बाद उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि अमन ने बेटे को गांजे की भरी हुई सिगरेट पिलाकर उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे घर से 15 हजार की नकदी, दो तोले का सोने का कड़ा, दो चांदी की मूर्तियां चोरी कराकर मंगा ली। लगातार ब्लैकमेल से परेशान होकर वह गुमसुम रहने लगा। परिजनों ने उससे कारण पूछा तब उसने आपबीती बताई। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें