फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जैन शिकंजी के मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन शिकंजी के मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जैन शिकंजी के मालिक प्रदीप जैन से एक करोड़ की रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रदीप जैन ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोविंदपुरम निवासी प्रदीप जैन का कहना है कि जैन शिकंजी के नाम से उनकी फर्म हैं। मोदीनगर के मोदी पोन रोड निवासी मोहित कुमार सिंघल ने 12 जुलाई 2022 को उन्हें रास्ते में रोककर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उनपर तमंचा तान दिया और एक करोड़ की रंगदारी मांगी। मोहित ने कहा मोटी कमाी कर रहे हो तो रंगदारी देनी पड़ेगी। रुपये न देने पर हत्या करके शव को नदी में फेंकने की धमकी दी है। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख तीनों भाग गए। मामले की उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें