फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गार्ड और सहकर्मी को बंधक बनाकर 45 लाख का डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड और सहकर्मी को बंधक बनाकर 45 लाख का डाका
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में गुप्ता मेटल वर्क्स में बृहस्पतिवार रात दो बजे 10 हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड और सहकर्मी को बंधकर बनाकर डाका डाला। अपने साथ लाए ट्रक में बदमाश 45 लाख का कॉपर और एक टन लेड लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड हरिपाल और समतादास ने खुद को किसी प्रकार बंधनमुक्त कर मामले की जानकारी फैक्टरी के मालिक आईपी एक्सटेंशन दिल्ली निवासी अनूप गुप्ता को दी। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
अनूप गुप्ता ने बताया कि फैक्टरी में हरिपाल और समतादास थे जो खाट पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी में घुसे और हरिपाल और समतादास पर हथियार तानकर बांध दिया। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। बदमाशों ने गार्ड हरिपाल और समतादास के हाथ पैर कपड़ों से बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद फैक्टरी के गेट का अंदर से ताला तोड़कर अपना ट्रक अंदर घुसा लिया और कॉपर व लेड ट्रक में भर लिया। समतादास ने फैक्टरी के बाहर आकर एक चालक और उसके ट्रांसपोर्टर की मदद से अनूप गुप्ता को सुबह साढ़े पांच बजे सूचना दी।
विज्ञापन

एसएसपी आवास पर किया फोन तो आई पुलिस
अनूप गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर वह फैक्टरी पहुंचे। वहां से पुलिस को सूचना देने के लिए डायल 112 मिलाया लेकिन नहीं लगा। इसके बाद एसएसपी आवास पर कॉल कर इसकी सूचना दी। तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
कमरे में गार्ड का संदूक भी खंगाला
बदमाशों ने गार्ड के कमरे में रखे संदूक का ताला भी तोड़ा। अनूप गुप्ता ने बताया कि नकदी व अन्य सामान मिलने की उम्मीद में गार्ड के कमरे रखे उसके संदूक का ताला तोड़ा होगा। बदमाशों ने गार्ड का सभी सामान इधर-उधर फेंक दिया। अनूप ने बताया कि फैक्टरी में करीब 12 दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। इसके लिए फैक्टरी में चार-पांच मिस्त्री लगे हैं जो मशीन व अन्य औजारों की मरम्मत कर रहे हैं।
बदमाशों ने कहा- पहचान लेंगे आंखों पर पट्टी बांधों
बदमाशों ने गार्ड हरिपाल और समतादास को बांधने के बाद फैक्टरी में बने दो कमरे के ताले तोड़े और माल ट्रक में भर लिया। इसी बीच एक बदमाश ने अपने साथियों से कहा कि दोनों देख रहे हैं पहचान लेंगे दोनों की आंखों पर पट्टी बांधों। बदमाशों ने अनूप के केबिन की चाबी भी गार्ड से ली थी लेकिन उसका ताला नहीं खोला। बदमाशों को पता था कि ताला खोलने से कोई फायदा नहीं होगा। इससे साफ है कि किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस ने फैक्टरी में काम करने वाले सभी कामगारों की सूची और माल ले जाने वाले चालकों की सूची फैक्टरी मालिक अनूप से ली है।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गार्ड, सहकर्मी और फैक्टरी में काम कर रहे अन्य मजदूर व स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। - मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें