फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चेकिंग के दौरान पुलिस पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के नगर विद्यार्थी प्रमुख अजित प्रजापति ने पुलिस पर चेकिंग के दौरान पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जल निगम चौकी प्रभारी ने चेकिंग के दौरान उन्हें व उनके साथी अतुल को हिंडन पुल के पास रोक लिया।
वाहन के सभी कागज पूरे होने के बाद भी उनका चालान काट दिया और पूछने पर अतुल को थप्पड़ मार दिया। अजित ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। संघ व बजरंग दल संगठन के कई कार्यकर्ता पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मौके पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

अजित ने बताया कि वह कनावनी के रहने वाले हैं। अपने दोस्त अतुल को उसके घर गोकुलधाम छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें जल निगम चौकी प्रभारी ने रोक लिया। अजित का आरोप है कि वाहन के सभी कागज होने व हेलमेट लगे होने के बावजूद उन्होंने जबरन उनका चालान काट दिया। दोस्त अतुल ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने का कारण पूछने पर वह उन्हें भी धमकाने लगे। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर सीओ प्रथम पहुंची। समझाने पर कार्यकर्ता नहीं माने।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने यूपी डायल 112 पर कॉल कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सीओ प्रथम अंशू जैन ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर रोका गया था। युवकों ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराई जाएगी। मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें