फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री के आने से पूर्व कई नेताओं को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आने से पूर्व कई नेताओं को किया नजरबंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। कई नेेता और लोग अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए मिलने की तैयारी करने वालों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। मुख्यमंत्री के आने से पहले मंगलवार सुबह से ही कई नेताओं के घर के बाहर पुलिस ने डेरा डाल दिया। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी के घर पहुंची पुलिस से उनकी नोंकझोंक भी हो गई। क्रासिंग रिपब्लिक निवासी शिवम गहलोत ने आबादी से कुछ दूरी पर नगर निगम बायो सीएनजी प्लांट बनाने के विरोध में सीएम से मिलने की तैयारी की। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने उन्हें उनके घर में ही हिरासत में ले लिया। वहीं गन्ना भुगतान, बिजली मीटर समेत अन्य समस्याओं के लिए परेशान किसान की आवाज उठाने पर भारतीय किसान संगठन एकता के जिलाध्यक्ष लोकेश नागर को नजरबंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें