राज्यमंत्री का फेसबुक पेज हुआ हैक
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप का फेसबुक पेज हैक कर लिया। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट से दी है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया है। किसी के पास अगर मेसेज आते हैं, तो उस पर ध्यान न दें। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल में दी है। साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हैकर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।