फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर जेल में बंद आतंकी टुंडा की हुई वर्चुअल पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर जेल में बंद आतंकी टुंडा की हुई वर्चुअल पेशी
विज्ञापन

गाजियाबाद। अजमेर जेल में बंद आंतकी अब्दुल करीब टुंडा की सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील प्रसाद की अदालत में फ्रंटियर मेल धमाके के मामले में वर्चुअल पेशी हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील कौशिक ने बताया कि फोरेंसिक लैब के निदेशक डॉ. ओपी तनेजा ने अपने बयानों में कहा कि आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा से जो सामग्री बरामद हुई थी। आगरा स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से उसकी जांच कराने पर उसमें विस्फोटक पदार्थ पाया गया था। एक पैकेट में भूरे रंग का पदार्थ पाया गया था जबकि दूसरे पैकेट में काले रंग पदार्थ था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि वर्ष 1997 में साहिबाबाद स्टेशन पर फ्रंटियर मेल में धमाके हुए थे। इस मामले में मूल रूप से पिलखुवा का रहने वाला अब्दुल करीम टुंडा आरोपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें