हापुड़ से आया था कुरियर
पुलिस जांच करते हुए हापुड़ पहुंची। कुरियर हापुड़ से भेजा गया था। कुरियर कंपनी का रिकॉर्ड और फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो युवक कुरियर कंपनी के कार्यालय में कुरियर करने आए थे। कुरियर राजदीप ज्वैलर्स, सराफा बाजार, हापुड़ के नाम-पते से भेजा गया था। पुलिस दिए गए पते पर पहुंची तो इस नाम की कोई दुकान नहीं मिली और उस पर दिया गया मोबाइल नंबर भी फर्जी निकला।
फ्लैट में जाते हुए एक चोर नजर आया
प्रीति सिरोही 23 अक्तूबर को परिवार के साथ दिवाली मनाने गांव गई थीं। 27 को वापस आने पर उन्हें चोरी का पता चला था। सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 23 अक्तूबर की रात ही प्रीति के फ्लैट में चोरी हुई थी। फुटेज में एक चोर उनके फ्लैट में जाता नजर आया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर करीब दो बजकर 20 मिनट पर फ्लैट से निकला। चोर प्रीति के बेटे के स्कूल बैग में ही गहने और नकदी भरकर लेकर गया।