फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यून सोसायटी में चोरों ने फ्लैट से की 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्च्यून सोसायटी में चोरों ने फ्लैट से की 20 लाख की चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून सोसायटी में प्रीति सिरोही के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर 20 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात 23 से 27 अक्तूबर के बीच हुई। 23 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने बुलंदशहर में बीबीनगर के सेहरा गांव में गई थीं। 27 अक्तूबर की शाम को वापस आने पर उन्हें चोरी का पता चला। प्रीति के बेटे हर्ष ने 112 पर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कॉल नहीं लगा। ऐसे में हर्ष खुद चौकी पर गए और पुलिस को सूचना दी।
प्रीति परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका थीं। बाद में वह नौकरी छोड़कर परिवार के साथ यहां रहती थीं। उनके बेटे हर्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जब वह वापस आए तो उन्हें फ्लैट के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गए तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा और सोफे व गद्दे फटे मिले। अलमारी के भी ताले टूटे मिले। उन्होंने बताया कि चोर सोने के सेट, आठ सोने के कड़े, 12 अंगूठी, एक डायमंड की अंगूठी, एक कंठी माला समेत अन्य चांदी का सामान व 25 हजार की नकदी चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित ने बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नंदग्राम पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाओं से नाराज लोगों ने लगाया जाम
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी व स्नैचिंग की वारदात से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात लोगों ने एक्सटेंशन रोड पर हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें