फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने बेच दिया नगर निगम का प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती ने बेच दिया नगर निगम का प्लॉट
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक दंपती ने नगर निगम की जमीन को कुछ हिस्सा प्लॉट बताकर मरियम नगर की मधु गोस्वामी को बेच दिया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर प्लॉट की रजिस्ट्री भी उनके नाम करा दी। मधु ने प्लॉट पर निर्माण कार्य कराया तो नगर निगम टीम ने निर्माण तुड़वा दिया। तब उन्हें पता चला कि यह जमीन नगर निगम की है और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन

मधु गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने शांतिनगर सिहानी में 110 वर्ग गज का एक प्लॉट प्रताप विहार की अंगूरी देवी व उसके पति डालचंद से 11.96 लाख में खरीदा था। अक्तूबर 2013 में प्लाट का बैनामा सब रजिस्ट्रार तृतीय के कार्यालय में हुआ था। जिसमें 84 हजार रुपये खर्च हुए। उनका कहना है कि वह जून 2022 में प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रही थीं। तभी नगर निगम की टीम आई और उन्होंने जेसीबी से निर्माण को तुड़वा दिया। निर्माण कराने में उनके 7.50 लाख रुपये लगे। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें