फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विदेश घूमने की कराई बुकिंग, एजेंट ने थमाई फर्जी टिकट, दिल्ली एयरपोर्ट पर सामने आया सच

Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नितिन कुमार अग्रवाल का कहना है कि उन्हें मई माह में पत्नी के साथ घूमने के लिए जाना था। इसके लिए उन्होंने नवयुग मार्केट में गोल्डन गेटवेज टूर एंड ट्रेडफेयर के नाम से कार्यालय चलाने वाले आशीष वर्मा से संपर्क कर मेघालय जाने का टिकट बुक करने को कहा लेकिन आशीष वर्मा ने एयर टिकट, होटल समेत अन्य सुविधाओं के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नई बस्ती के कारोबारी नितिन कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी को बैंकाक की यात्रा कराने के नाम पर टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक ने 1.18 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिर ने उन्हें बैंकाक का फर्जी हवाई टिकट दे दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर चेकिंग के दौरान फर्जी टिकट के आरोप में उन्हें पकड़ लिया। मामले में उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नितिन कुमार अग्रवाल का कहना है कि उन्हें मई माह में पत्नी के साथ घूमने के लिए जाना था। इसके लिए उन्होंने नवयुग मार्केट में गोल्डन गेटवेज टूर एंड ट्रेडफेयर के नाम से कार्यालय चलाने वाले आशीष वर्मा से संपर्क कर मेघालय जाने का टिकट बुक करने को कहा लेकिन आशीष वर्मा ने एयर टिकट, होटल समेत अन्य सुविधाओं के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए।

बाद में आशीष ने मेघालय में बाढ़ का हवाला देकर वहां की यात्रा रद्द करा दी और बैंकाक भेजने की बात कही। आशीष के कहने पर उन्होंने उसे 68 हजार रुपये और दे दिए। आशीष ने उनका पूरा पैकेज बुक कर दिया और ई-मेल पर टिकट उपलब्ध कराई। उन्होंने पीएनआर नंबर से चेक किया तो वह अवैध बताने लगा।
विज्ञापन

आशीष से उन्होंने इसकी शिकायत की तो उसने तकनीकी दिक्कतों के कारण ऐसा होने की बात कही। बैंकाक जाने के लिए जब वह दिल्ली एयरपोर्ट गए तो चेकिंग में पता चला कि टिकट फर्जी हैं। आरोप है कि उन्होंने आशीष को फोन कर इसका विरोध किया तो वह उनसे अभद्रता करने लगा। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें