फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों में से तेल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों में से तेल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने हाईवे पर खड़े वाहनों में से डीजल-पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार, तमंचा, 100 लीटर डीजल, एक खाली कैन और डीजल चोरी करने वाला पाइप बरामद किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि मसूरी क्षेत्र में कुछ संदिग्धों केआने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई तो चारों फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। पकड़े गए चोरों की पहचान हापुड़ धौलाना निवासी गुल्लू राजपूत, जाहिद राजपूत, राशिद राजपूत और मेरठ के पचफेड़ा निवासी रिजवान राजपूत के रूप में हुई है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि हाईवे पर खड़े भारी वाहनों में से मौका देखकर तेल चोरी करते हैं। अगर वाहन चालक उन्हें देख लेता है तो तमंचा दिखाकर उसे डरा देते थे। पिछले तीन माह से वह वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें