फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की गाड़ी में निकली हिस्ट्रीशीटर के भाई की बरात

सार

आयकर विभाग की गाड़ी में निकली हिस्ट्रीशीटर के भाई की बरातगाजियाबाद।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुट गई है।चरन सिंह कॉलोनी में रहने वाले जहीर मलिक के बेटे समीर मलिक का रविवार को निकाह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की गाड़ी में निकली हिस्ट्रीशीटर के भाई की बरात
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली नंबर की आयकर विभाग की प्लेट और भारत सरकार लिखी कार में हिस्ट्रीशीटर रिजवान मलिक के भाई समीर मलिक की बरात निकलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार पर नीली बत्ती और हूटर चलते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

चरन सिंह कॉलोनी में रहने वाले जहीर मलिक के बेटे समीर मलिक का रविवार को निकाह था। उसकी बरात टीला मोड़ के ग्राम पसौंडा गई थी। वायरल वीडियो में कार में हूटर बज रहा है और नीली बत्ती जलती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार कार रिजवान के किसी परिचित की थी जो शादी में आया था। कार पर फूल लगाकर समीर को बैठा दिया गया था। सीओ प्रथम अंशु जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में कार नोएडा के किसी व्यक्ति की होने का पता चला है जो दिल्ली के आयकर विभाग में लगी है। इस तरह से कार का इस्तेमाल करना गलत है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और कार और मालिक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें