फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपी यादव के भांजे और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सार

डीपी यादव के भांजे और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जगाजियाबाद।आरोप है कि दोनों भाई-बहन ने पहले तो उन्हें उनके फ्लैट में घुसने से रोककर गेट पर ताले लगा दिए थे।विवेक यादव और सत्यवती यादव फ्लैट बेचकर चले जाने की मंशा से उन्हें अलग-अलग तरीकों से परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीपी यादव के भांजे और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। पूर्व सांसद डीपी यादव के भांजे विवेक यादव और बहन सत्यवती यादव के खिलाफ मनोज सगरोही ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों भाई-बहन ने पहले तो उन्हें उनके फ्लैट में घुसने से रोककर गेट पर ताले लगा दिए थे। अब उनके रिश्तेदारों के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजनगर सेक्टर-नौ की मनोज सगरोही का कहना है कि उनके पति नीरज कुमार वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं। जहां वह रहती हैं, वहां छह फ्लैट हैं। इसमें से तीन फ्लैट डीपी यादव के भांजे विवेक यादव के हैं। विवेक यादव और सत्यवती यादव फ्लैट बेचकर चले जाने की मंशा से उन्हें अलग-अलग तरीकों से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने फ्लैट पर ताला लगाकर उन्हें घर जाने से भी रोका इस दौरान वह तीन दिन तक घर से बाहर रहे और पुलिस के सहयोग से उन्हें फ्लैट में प्रवेश मिला। इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बावजूद अब वे उनके रिश्तेदारों को आने से रोकते हैं और अभद्रता करते हैं। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें