फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ने दिया शव लेकिन नहीं दिए पति के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल ने दिया शव लेकिन नहीं दिए पति के जेवर
विज्ञापन

गाजियाबाद। मयूर विहार निवासी महिला ने संतोष अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सिहानी गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उनके पति की डेढ़ साल पहले कोरोना संक्रमण का इलाज कराते हुए अस्पताल में मौत हो गई थी। अस्पताल से पति का शव तो मिला लेकिन जो जेवर पति ने पहने थे, वो वापस नहीं किए गए। काफी प्रयास के बाद जेवर न मिलने पर पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन

मयूर विहार निवासी अंकिता सिंह ने बताया कि पिछले साल 29 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते उनके पति अमरप्रीत सिंह को इलाज के लिए संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। जिसके चलते दो मई को संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई। अस्पताल में जब उन्हें भर्ती कराया गया था तब उन्होंने गले में 30 ग्राम सोने की चेन और कानों में चांदी की दो बालियां पहनी हुईं थी। साथ ही नजर का चश्मा भी पहना हुआ था। अस्पताल प्रबंधन ने मृत्यु के बाद जब शव परिजनों के सुपुर्द किया तो चेन, बालियां और चश्मा नहीं दिया गया। इस संबंध में जब अस्पताल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कमेटी गठित कर जांच के बाद सामान वापस करने का आश्वासन दिया। कई बार अस्पताल में जाकर चीजें मांगीं गईं लेकिन हर बार अस्पताल प्रबंधन ने जांच की बात कहते हुए टरका दिया। प्रबंधन द्वारा मामले की सुनवाई नहीं होने पर मामले में सिहानी गेट थाने में नौ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मृतक का सामान मिलने पर उसे परिजनों को सुपुर्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें