फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश पर कुत्ते के हमले के बाद पार्क में नहीं जा रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश पर कुत्ते के हमले के बाद पार्क में नहीं जा रहे बच्चे
विज्ञापन

गाजियाबाद। मासूम कुश त्यागी पर हुए पिटबुल नस्ल के कुत्ते के हमले के बाद से कॉलोनी के बच्चे पार्क में नहीं जा रहे हैं। तीन सितंबर की शाम को कुश पर हमला पार्क में खेलने के दौरान ही हुआ था। इस घटना का डर इतना है कि अभिभावक भी बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे। बच्चे सिर्फ स्कूल और ट्यूशन के लिए बाहर निकल पा रहे हैं। घर में उनका काफी समय मोबाइल पर गेम खेलकर और टीवी देखकर बीत रहा है।
विज्ञापन

तीन सितंबर तक शाम होते ही पार्क में बच्चों की धमाचौकड़ी शुरू हो जाती थी। 20 से 30 बच्चे रोज आते थे। शनिवार और रविवार को संख्या और बढ़ जाती थी। पार्क के अलावा कई बच्चे सड़क पर साइकिल चलाते थे लेकिन पिटबुल के हमले के बाद ये सब बंद हो गया है। कॉलोनी की ही योगिता ने बताया कि वह छह साल के बेटे को फोन व टीवी देखने से नहीं रोक रहीं हैं। फोन चलाने से रोकने पर बाहर खेलने का मन करता है जो कि सुरक्षित नहीं है। सोनाली ने बताया कि चार साल की बेटी घर के बाहर सड़क पर खेल लेते थी लेकिन पिटबुल की घटना के बाद उसे घर में ही रखा जा जा रहा है। डर की वजह से अभिभावक बच्चों को घर में ही रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें