फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती को युवक ने दोस्ती करके शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो भी खींच लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। अब उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
युवती का आरोप है कि दो साल पहले भाटिया मोड़ के रहने वाले एक युवक से उनकी दोस्ती हुई थी। कुछ समय बाद युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उनकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा करके उसने कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया। अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता बहनों ने कार्रवाई न होने पर एसएसपी से की शिकायत
विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता दो सगी बहनों ने शुक्रवार को एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की हैै। आरोप है कि विजयनगर पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि कालोनी के ही दो भाइयों ने बहला-फुसलाकर पहले उनके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर लगातार होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करते रहे। एक युवती के गर्भवती होने की बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पहले पुलिस टालमटोल करती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से शिकायत के बाद मामले में 16 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप है कि पुलिस ने चार सितंबर को पीड़ित पक्ष की सूचना पर आरोपियों के पिता को हिरासत में लिया था, लेकिन आरोपी ने हाईकोर्ट से स्टे का हवाला दे दिया ऐसे में पुलिस ने उनका चालान कर दिया। ऐसे में वह छूट गया। एसएसपी मुनिराज ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें