टीना की हत्या में पति और सास-ससुर को भेजा जेल
मसूरी। बेसबॉल बैट से पीटकर पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति गौरव, उसकी मां सुमित्रा देवी और पिता बलवीर को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मसूरी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि सोमवार दोपहर को थाना क्षेत्र से ही गौरव के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार को मिसलगढ़ी निवासी गौरव ने बेसबॉल बैट से पीटने के बाद गला दबाकर पत्नी टीना की हत्या कर दी थी। टीना के परिजनों ने पति गौरव समेत सात लोगों को नामजद कराते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गौरव को सोमवार को ही गोविंदपुरम के पार्क से गिरफ्तार कर लिया था।