फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: ऑटो ठीक से चला...कहने पर फोड़ दी चिकित्सक की आंख, आरोपी ने साथियों संग किया हमला

Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

डॉ. नाजिम ने बताया कि उनके पिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर छोड़कर क्लीनिक जा रहे थे। कार बैक करते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रहा आटो उनकी कार से टकरा गया। उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
घायल डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी में डासना के चार बीसा कालोनी निवासी डॉ. नाजिम की कार एक ऑटो से टकरा गई। इस पर उन्होंने चालक को देखकर ऑटो चलाने की बात कह दी। इस पर भड़के ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और डॉ. नाजिम की पिटाई कर धारदार हथियार से आंख फोड़ दी।
विज्ञापन

डॉ. नाजिम ने बताया कि उनके पिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर छोड़कर क्लीनिक जा रहे थे। कार बैक करते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रहा आटो उनकी कार से टकरा गया। उनके बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद ऑटो चालक ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और रास्ते में उनकी कार रोककर मारपीट शुरू कर दी। युवकों के हमले में घायल नाजिम बेहोश हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि मामले में अजीम, फरमान, रिजवान, मोहसिन और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें