फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहा परिवार, चोरों ने 50 लाख के गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रहा परिवार, चोरों ने 50 लाख के गहने उड़ाए
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में सेवानिवृत्त सब रजिस्ट्रार रमेश दत्त गौड़ के मकान में चोरों ने घुसकर बृहस्पतिवार रात करीब 50 लाख की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार को सुबह उठने पर चोरी का पता चला। रमेश ने बताया कि घर की छत का दरवाजा खुला था। चोर छत के रास्ते से उनके घर में घुसे और पहली मंजिल पर गैस कटर से ताला तोड़कर कमरे में घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की। घटना के समय वह और उनका घरेलू सहायक ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे और उनका बेटा और उसकी पत्नी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।
रमेश दत्त गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी मंजू शर्मा की तबीयत खराब हो गई थी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ। बृहस्पतिवार रात उनका बेटा उत्कर्ष अपनी मां के पास से रात करीब 11 बजे घर लौटा था। सुबह उठने पर उन्हें घर में पहली मंजिल पर कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। उन्होंने देखा तो अलमारी से सारे गहने गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने 112 पर पुलिस को दी। मौके पर कविनगर पुलिस डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। कविनगर सीओ रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच में टीमें लगी हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पूछताछ के लिए उनके घरेलू सहायक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी बेटे की शादी
रमेश दत्त शर्मा के बेटे उत्कर्ष की शादी एक साल पहले हुई थी और हाल ही में उनकी पुत्रवधू के बेटा हुआ था। बेटे के होने पर कुछ गहने खरीदे और कुछ बेटे की ससुराल से आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेश की पुत्रवधू ने बताया कि वह रात करीब दो बजे उठी थी। उस दौरान सब ठीक था। घटना उसके बाद ही हुई है।
फ्लैट के ताले खोलकर लाखों की चोरी
कविनगर क्षेत्र के अवंतिका के गोकुलधाम अपार्टमेंट में रहने वाले मोहित शर्मा के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख की कीमत के गहने और 23 हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। मोहित शर्मा नोएडा की एक निजी कंपनी में एडमिन हैं। उनका कहना है कि वह 28 अगस्त की देर रात परिवार के साथ नोएडा में अपनी बहन के यहां गए थे। अगले दिन दोपहर को जब वह वापस लौटे तो घटना का पता चला। उनका कहना है कि ताले टूटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। किसी ने उनके फ्लैट का लॉक सामान्य तरीके से खोलकर चोरी की है। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मकान में घुसकर लाखों की चोरी
कविनगर के लालकुआं स्थित मानसरोवर पार्क में चोरों ने राजीव शर्मा के मकान में घुसकर लाखों के जेवर व 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार घर में ही सोया हुआ था। मामले में राजीव शर्मा ने पड़ोसी पर शक जाहिर किया है। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें