युवती की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती का बाथरूम में नहाते हुए पड़ोसी युवक ने वीडियो बना लिया। आरोपी युवक युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। युवती ने परेशान होकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले बिरजू का उनके पास फोन कॉल आया और उसने कहा कि उनकी एक वीडियो उसके पास है। उसने वह वीडियो उनके मोबाइल पर भेजा, जो उनके बाथरूम में नहाते समय का था। आरोप है कि उसने इसके अलावा और भी वीडियो होने की बात कही। एक लाख रुपये न देने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।