फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आगे से न हटने पर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के आगे से न हटने पर मारी गोली
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के बाएं कंधे में लगी है। घायल युवक का नाम निर्देश शर्मा(40) है। गोली चलाने वाला व्यक्ति अमित भाटी कुछ दिन पहले ही नशामुक्ति केंद्र से छूटकर आया था। घटना मंगलवार शाम सवा छह बजे की है राधाकुंज में रहने वाले निर्देश घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। रास्ते में किसी का फोन पर वह मालीवाड़ा में अमित के घर के बाहर बाइक रोककर फोन बात कर रहे थे। तभी यह घटना घटी। सूचना मिलने पर निर्देश के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
निर्देश के भाई गिरीश शर्मा ने बताया कि उनका भाई निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह मंगलवार शाम सब्जी लेने के लिए बाइक से घर से निकला था। उन्हें सूचना मिली कि उसे किसी ने गोली मार दी है। वह मौके पर पहुंचे तो निर्देश ने बताया कि वह एक घर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे तभी एक व्यक्ति ने कहा कि यहां से हटजा नहीं तो जान से मार दूंगा। इतने में उन्होंने अभी हटने की बात कही तो वह व्यक्ति घर के अंदर से पिस्टल लाया और घर की बालकनी से ही उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना स्थल पहुंची और आसपास पूछताछ की तो पता चला कि अमित भाटी कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया है। वह काफी समय से नशा मुक्ति केंद्र में रह रहा था। मामले में गिरीश शर्मा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जानकारी मिली है कि अमित भाटी कुछ दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें