फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नाहल झाल में पैर फिसलने से डूबा मासूम, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि जैद की तलाश में स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली गई लेकिन वह नहीं मिला। एनडीआरएफ को सूचना दी गई है। एनडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जफर कॉलोनी निवासी राशिद की पत्नी इशरत अपने पांचों बच्चों और मोहल्ले की महिलाओं के साथ घूमते हुए नाहल झाल पर जाकर बैठ गईं। इसी दौरान इशरत का सात वर्षीय बेटा जैद झाल की सीढ़ियों पर जाकर घूमने लगा। तभी उसा पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। जैद के गिरने पर शोर सुनकर उसकी मां इशरत उसकी ओर भागी लेकिन वह तेज बहाव में बह गया। राशिद के पांच बच्चे हैं। जैद चार बहनों में इकलौता बेटा है और सबसे छोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें