फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नीरज की हत्या: आरोपी के परिवार की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस, सवाल- 15 फुट ऊंचे पत्थर पर कैसे रखा शव?

Thu, 25 Aug 2022 01:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी का चाचा दो बार प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। घटना के बाद वह भी घर से चला गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि हत्या की वजह उनकी और आरोपी की जाति अलग-अलग होना हो सकती है। वे लोग अनुसूचित जाति से हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननकागढ़ी गांव के छात्र नीरज की हत्या के मामले में लगे नए आरोपों की सच्चाई जानने के लिए पुलिस आरोपी के परिजनों की कॉल डिटेल निकलवाएगी। वारदात के दौरान की उनकी लोकेशन भी चेक कराई जाएगी। उनसे पूछताछ भी करेगी। इसके आधार पर ही तय होगा कि वारदात में उनकी कोई भूमिका है या नहीं। फिलहाल परिवार के सभी सदस्य घर पर ताला लगाकर गांव से बाहर गए हुए हैं।

विज्ञापन

नीरज के पिता विनोद ने एक और तहरीर दी है। इसमें दावा किया गया है कि नीरज की हत्या में आरोपी छात्र का पिता और भाई शामिल हैं। आरोपी ने हत्या की जो वजह बताई, उस पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर उसे सिर्फ पढ़ाई से बचना होता तो वह कुछ और भी कर सकता था, हत्या करना जरूरी नहीं था।

यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि स्कूल जाने से बचने के लिए उसने हत्या की। स्कूल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह न तो पढ़ाई में बहुत कमजोर था और न ही बहुत छुट्टी लेता था। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने मौका-ए-वारदात के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जल्द ही पूरा सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


15 फुट ऊंचे पत्थर पर कैसे रखा शव
विनोद कुमार का कहना है कि नीरज का शव फ्लाईओवर के नीचे 15 फुट ऊंचे पत्थर पर रखा मिला। वहां खून के निशान नहीं है। इससे साफ है कि हत्या कहीं और की। क्या 16 साल का किशोर 13 साल के किशोर का शव अकेले 15 फुट के ऊपर रख सकता है।

जन्माष्टमी पर कहे थे अपशब्द
विनोद कुमार का कहना है कि जन्माष्टमी पर गांव में झांकी निकलने के दौरान आरोपी छात्र के परिजनों ने उन्हें अपशब्द कहे थे। हालांकि, पड़ोसी होने के नाते उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी और वहां से चले आए थे। आरोपी के परिवार से उनकी कोई रंजिश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें