फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना 180 गाड़ियों की रफ्तार 100 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 180 गाड़ियों की रफ्तार 100 के पार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रोजाना 180 वाहनों की रफ्तार 100 के पार जा रही है। नियमों को तोड़कर वाहन 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक दौड़े हैं। एक्सप्रेसवे लगे कैमरों से इनके चालान किए जा रहे हैं। इसके बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। तेज रफ्तार के कारण इस साल 112 हादसे हो चुके हैं जिनमें 65 लोगों की जान जा चुकी है। दोनों एक्सप्रेस वे पर उल्टी दिशा में चलने, नो पार्किंग और तेज रफ्तार में चलने के 50 हजार चालान कटे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चालान 38 हजार तेज रफ्तार हैं।
दोनों एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा और बड़े वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा रफ्तार है लेकिन वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करके वाहनों एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहे हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व प्रतिबंधित वाहन भी हादसों का कारण बन रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन बीच लेन में चल रहे हैं, जिनसे बचाने के कारण तेज रफ्तार वाहन पलट रहे हैं और अन्य वाहनों से टकरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीड लिमिट के लगे हैं साइन बोर्ड
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट के जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हैं जबकि डिजिटल स्पीड मीटर भी लगे हैं। वाहन चालक इसके बावजूद तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं, जिस कारण हादसे हो रहे हैं। वाहन चलाने के दौरान चालकों को तय स्पीड लिमिट व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक होना होगा।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई कार्रवाई
माह नो पार्किंग रॉग साइड ओवर स्पीड
जनवरी 910 320 8120
फरवरी 858 369 6507
मार्च 420 406 7155
अप्रैल 789 481 6025
मई 825 893 2130
जून 1868 1575 3060
जुलाई (15 तक) 982 659 2163
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें