फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आवासीय क्षेत्र में चल रही प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, लपटें देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना

Thu, 18 Aug 2022 01:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकाला गया और मकान का ताला तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं के मानसरोवर पार्क में आवासीय क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से चलाई जा रही बोरे व कट्टे पर प्रिंटिंग करने वाली प्रेस में बुधवार सुबह आग लग गई। प्रेस में केमिकल व ज्वलनशील पदार्थ होने से आग तेजी से फैल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मानसरोवर पार्क की गली नंबर दो में खोड़ा निवासी राजेश कुमार का मकान हैं, जिसमें उसने प्रिंटिंग प्रेस संचालित खोला हुआ है। पुलिस का कहना है कि फैक्टरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना के समय फैक्टरी बंद थी हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें